आयुर्वेद

( एक सम्पूर्ण जीवन विज्ञान है )


 आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम   भारतीय चिकित्सा पद्धति है।

सृष्टि उत्पत्ति के पूर्व ही सृष्टि सृजन कर्ता भगवान ब्रह्मा ने  प्राणियों की  स्वास्थ्य  संरक्षण एवं पालन हेतु आयुर्वेद का स्मरण किया था। आयुर्वेद एक शाश्वत एवं संपूर्ण जीवन विज्ञान है, जिसमें गर्भाधान से लेकर मृत्यु उपरांत मोक्ष प्राप्ति की बात कहीं गई है।


 आयुर्वेद का दो लक्ष्य है -

1.स्वस्थ मनुष्य की स्वास्थ्य की रक्षा करना 

2.रोगी मनुष्य के रोग को ठीक करना है।


आयुर्वेद विश्व की एकमात्र चिकित्सा पद्धति है, जो स्वास्थ्य संरक्षण एवं आरोग्यमय दीर्घायु प्राप्ति हेतु (क्वालिटी ऑफ हेल्थ को इंप्रूव)  मार्ग प्रशस्त करती है। आयुर्वेद में जीवन को आरोग्यमय बनाने हेतु दिनचर्या , ऋतुचर्या, रात्रिचर्या आदि का सविस्तार वर्णन किया गया है।


 मिथ्या आहार-विहार के कारण बीमार होने पर इसमें चिकित्सा दो प्रकार की बताई गई है-

1. शमन चिकित्सा 

2. संशोधन चिकित्सा 


     शमन चिकित्सा में हम औषधियों के द्वारा बीमारियों का लाक्षणिक इलाज करते हैं जबकि संशोधन चिकित्सा में बीमारी को समूल नाश किया जाता है। संशोधन चिकित्सा पंचकर्म के माध्यम से किया जाता है।


सारथी आयुर्वेदिक क्लिनिक  में आयुर्वेद में वर्णित उन सभी प्राचीन चिकित्सा विधियों के माध्यम से इलाज किया जाता है।

 दैव्यपाश्रय चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ संरक्षण एवं रोग प्रशमन किया जाता है।